
हापुड़, सीमन /सुरूश जैन (ehapurnews.com): राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई में 19 सितंबर 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य और विकसित राष्ट्र की अपनी परिकल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अंशिका (कक्षा 12) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका (कक्षा 12) एवं अंशिका (कक्षा 11) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी (कक्षा 11) एवं खुशी (कक्षा 10) तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि शिवानी (कक्षा 12) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। और भाषण प्रतियोगिता में तनु (कक्षा 12) प्रथम तथा अंशिका (कक्षा 11) द्वितीय तथा खुशी (कक्षा 10) तृतीय स्थान पर रही l
प्रतियोगिता के आयोजन में सहायक अध्यापक श्री अमित कुमार शर्मा एवं श्रीमती रुचि शिशोदिया का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री अमित बिरसिंहपुर, मंडल अध्यक्ष गढ़ देहात तथा अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।




















