
👁 11 views Views
संदिग्धों ने स्कूल में की तोड़फोड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया। प्रधानाचार्या ने आरोप लगाया कि शरारती तत्व स्कूल पहुंचे जिन्होंने तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने इस दौरान खिड़की के शीशों में तोड़फोड़ की और गमले भी यहां-वहां फेंक दिए। जब शुक्रवार को प्रधानाचार्या और छात्र स्कूल पहुंचे तो उन्हें संदिग्ध गतिविधि का पता चला जिन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















