
झारखंड रोड स्थित दनुआ घाटी में धौलाना निवासी युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के खिचड़ा निवासी खालिद पुत्र शौकत अली की 17 सितंबर की रात 11:30 बजे झारखंड रोड पर स्थित दनुआ घाटी में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने एक साथी के साथ यात्रा कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे खालिद की मौके पर मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। खालिद की मौत की खबर मिलते ही खिचड़ा गांव में मातम पसर गया। मामले की जांच जारी है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















