
दमकल विभाग ने जिला अस्पताल में की मॉक ड्रिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिला अस्पताल में शुक्रवार को दमकल विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल में आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया।
मॉक ड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों ने आग लगने की स्थिति में रेस्क्यू ऑपरेशन, आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
इस दौरान सीएफओ अजय कुमार शर्मा, एएसपी विनीत भटनागर, एडीएम संदीप कुमार समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आपात स्थिति में विभागों के बीच बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















