
शनिवार को मनाया जाएगा गणपति जी का छठी उत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के मार्गदर्शन में लालपार्क वाली गली आर्यनगर हापुड़ में गणपति महोत्सव पूर्ण आस्था एवं भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के पांचवे दिन सुबह 9 बजे प्रथम पूजन आरती मुख्य यजमान पूनम शर्मा – अनिल शर्मा तथा सायं 7.30 बजे पूजन आरती मुख्य यजमान महोत्सव सदस्य करन स्वामी व परिवार द्वारा किया गया। आचार्य पंडित शिवम शुक्ला एवं पं0 अजय पाण्डेय द्वारा समस्त पूजन सम्पन्न कराया गया भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष एवं महोत्सव व्यवस्था मार्गदर्शकज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने बताया कि 19 सितंबर शनिवार को गणपति जी का छठी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही कहा कि दूर्वाष्टमी का पर्व होने से इसदिन सभी को दूर्वा अवश्य चढ़ाना चाहिए भविष्य पुराण एवं श्री गणेश पुराण के अनुसार जो भक्त भादों शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन एकभक्त व्रत ( मात्र दोपहर में एक बार भोजन) रखकर भगवान गणपति को 1 या 21 दूर्वा श्रद्धापूर्वक चढ़ाता है उसके रोग, शोक, कष्ट दूर होते है साथ हीमनोकामना पूर्ण होती है 19 सितंबर से ही 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत पूजन प्रारम्भ होगा जो 3 अक्टूबर तक चलेगा और कल ही राधाष्टमी पर्व भी मनाया जाएगा आज उत्सव में अनिशा सोनी पाण्डेय, अंकित शर्मा, मोक्ष शर्मा, पंडित देवी प्रसाद तिवारी, राधा अग्रवाल, मनीषा सिंघल, रितु शर्मा, भूदेव शर्मा, निवेदिता अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, कुनाल, माधव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















