
समय पर अस्पताल पहुंची 108 एंबुलेंस, रास्ते में कराया सुरक्षित प्रसव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में 108 एंबुलेंस की तत्परता से प्रसव पीड़ित महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी देवकी नंदन ने बिना घबराए चिकित्सकीय निर्देशों के अनुसार प्रसव कराया।
बताया गया कि महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में प्रसव की स्थिति बन गई, जिसके बाद एंबुलेंस को सुरक्षित स्थान पर रोककर आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई।
कुछ ही देर में महिला ने नवजात को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति की जांच की गई और स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें आगे की आवश्यक देखभाल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इस दौरान ईएमटी की सूझबूझ और तत्परता से आपात स्थिति को संभाल लिया गया। परिजनों ने सुरक्षित प्रसव कराने वाली एंबुलेंस टीम का आभार जताया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






















