
ट्रांसफार्मर से माल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गैंग के सदस्यों के कब्जे से चोरी की 06 ट्रांसफार्मर की कॉपर कॉइल, अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल एवं चोरी करने के औजार बरामद किए है।
आरोपी दिल्ली के मंडौली के हर्ष विहार का रमन,भोपुरा कुटी गाजियाबाद का तुषार तथा बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर का राहुल है।
गिरफ्तार बदमाशो ने थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के जंगल ग्राम बलवापुर रतनगढ, खिलवाई व शाहपुर चौधरी तथा जनपद गौतमबुद्धनगर व मेरठ से विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने की घटनाएं करना स्वीकार किया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















