
गूगल-पे के जरिए ठगी का शिकार हुए पीड़ित को 4,400 रुपये वापस कराए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पीड़ित के 4,400 रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला पन्नापुरी निवासी विशाल पाल पुत्र जयनारायण गूगल-पे के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम वापस कराई।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने हापुड़ पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक खाते से धोखाधड़ी के जरिए पैसा निकलने की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संख्या, ओटीपी, पिन और सीवीवी नंबर साझा न करें।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















