
हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की भाषाई प्रतिभा, रचनात्मकता एवं लेखन कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गतकक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए सुलेख प्रतियोगितातथाकक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता प्रतियोगिताआयोजित की गई।सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सुंदर, स्पष्ट एवं आकर्षक लेखन का प्रदर्शन किया। वहीं, स्वरचित कविता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति एवं भावनाओं को सुंदर शब्दों में अभिव्यक्त करते हुए विभिन्न विषयों पर मौलिक कविताएँ प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की रचनाओं में देशप्रेम, प्रकृति, संस्कार, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानवीय मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय केप्रबंधक जनार्दन गुप्ता जीने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “ कि हिंदी केवल हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की पहचान भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं प्रेम बनाए रखने तथा अपने दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया।” विद्यालय केनिदेशक श्री नदीश गुप्ता जीने कहा, “ कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए ऐसे रचनात्मक मंच मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सुलेख और स्वरचित कविता जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में भाषा-कौशल के साथ-साथ आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मक सोच का विकास करती हैं।”विद्यालय केप्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला जीने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,“कि हिंदी हमारी समृद्ध विरासत और गौरव की भाषा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने तथा निरंतर पढ़ने और लिखने के लिए प्रेरित किया।”
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















