
ग्राम भरना व जमालपुर में हुई चोरी की घटना में शामिल बाल अपचारी अभिरक्षा में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस द्वारा ग्राम जमालपुर व ग्राम भरना में हुई चोरी की घटना में प्रकाश में आए एक बाल अपचारी को रविवार को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया जिसके कब्जे से चोरी किए गए 2,150 रुपए नगद, एक जोड़ी पाजेब सफेद धातु और एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। रविवार को पुलिस ने एक बाल औपचारी को ग्राम मुरादपुर से पुलिस अभिरक्षा में लिया जिसके कब्जे से 2150 रुपए नकद, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक गैस सिलेंडर बरामद हुआ है। आरोप है कि बाल अपचारी ग्राम जमालपुर व भरना में हुई चोरी की घटना में शामिल है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















