हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जिला पंचायत हापुड़ के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा की ओर से रेखा नागर (हुण) प्रत्याशी होंगी। यह संकेत भाजपा प्रदेश हाई कमान सूत्रों की ओर से मिला है। सूत्र बताते है कि भाजपा प्रदेश हाई कमान ने अमरोहा व हापुड़ जनपद में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर गुर्जर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। बताते दें कि रेखा नागर बीएसपी के समर्थन से वार्ड-5 से निर्वाचित हुई है और बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस समय भाजपा के पास चार सदस्य चाहिए। रेखा नागर के नाम की अभी भाजपा ने अधिकृत घोषणा नहीं की है। बताते हैं कि भाजपा के निगाहें निर्दलीय व बसपा सदस्यों की ओर लगी है कि कैसे उन्हें भाजपा के पाले में लाया जाए। जून माह के अंतिम सप्ताह तक जिलाध्यक्ष पद का चुनाव होने का सम्भावना है।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320
























