
किसान को डंडों से पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव शब्बीपुर में किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपांशु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो सितंबर को उसके पिता जितेंद्र सिंह घर से खेत पर चारा लेने जा रहे थे।
आरोप है कि गांव निवासी जगवीर और मोहित ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में जितेंद्र सिंह के हाथ में गंभीर चोट आई। झगड़े की आवाज सुनकर दीपांशु मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
मामले में सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जगवीर और मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

















