VIDEO:किसानों ने नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई










हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को हापुड़ जिला मुख्यालय पर किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और किसानों ने तीनों नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई और चेतावनी दी कि कृषि कानून वापिस होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किसान नेता कुशल पाल आर्य, यशवीर सिंह, तेजपाल सिंह, रामपाल सिंह, कुलदीप सिंह, श्याम सिंह सहित सैकडों किसान शनिवार को जिला मुख्यालय पर एसडीएम हापुड़ के दफ्तर पर पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की। किसानों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान तीनों नए कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग कर रहे थे। किसानों ने विरोध स्वरुप नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध व्यक्त किया।
किसानों ने चार सूत्री मांगों का एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव को दिया। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि कृषि बिलों को वापिस लिया जाए। किसानों को गन्ने के बकाया का भुगतान शीघ्र किया जाए। एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाया जाए। गेहूं क्रय केंद्रों पर सभी किसानों के पंजीकरण की व्यवस्था की जाए आदि।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य ने नए कृषि कानूनों को किसानों के अहित में बताकर काला कानून बताया। कृषि कानून वापिस होने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

 हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229







Related Posts

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 19 के मोहल्ला मिर्धापाड़ा में पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्र वासियों ने नाराजगी ज़ाहिर की…

Read more

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

🔊 Listen to this जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 09/02/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
error: Content is protected !!