
बदनौली प्रकरण: DM व SP के समझाने पर माने परिजन, गमगीन माहौल में किया दीपक का अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में शुक्रवार को दो पक्षों में हुई फायरिंग व पथराव के मामले में गोली लगने से घायल 22 वर्षीय दीपक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद दीपक का शव रविवार को गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा, हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह मौके पर पहुंचे जिनके समझाने के बाद ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान एसपी ने परिजनों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस मामले में फरार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है।
दोपहर के समय जब शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया जिसके बाद डीएम कविता मीणा और एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह पहुंचे और परिजनों को समझाया। इसके बाद दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















