
हापुड़ की गंगानगर कालोनी में लोगों ने की घर में घुसकर मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित गंगानगर कालोनी में एक परिवार के सदस्यों ने पड़ोस के ही एक घर में घुसकर परिवारजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।
गंगानगर कालोनी के विवेक अग्रवाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 अगस्त की सुबह पड़ोस में रहने वाले अशोक वर्मा सुनार उसके पुत्र आशीष वर्मा व आशीष वर्मा की पत्नी पिंकी वर्मा तथा सचिन वर्मा आदि ने बिना किसी कारण के उनके घर में घुसकर परिवारजनों के साथ मारपीट की गाली-गलौच की अभद्रता की। आरोप है कि आरोपियों के पास सशस्त्र लाइसेंस है और वे सशस्त्रों के बल पर बैखोंफ है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित परिवार ने स्वयं की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

















