
ट्रैक्टर ट्राली का पहिया सड़क में धंसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्बा धौलाना में निर्माणाधीन सड़क का किनारा धंस जाने के कारण रविवार को एक ट्रैक्टर ट्राली का पहिया करीब दो फीट तक जमीन में धंस गया। जिस वजह से यातायात प्रभावित हुआ। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा धौलाना- गुलावठी मार्ग पर पीडब्लूडी द्वारा सड़क निर्माण किया जा रहा है। वर्षा के कारण सड़क का एक किनारा धंस गया। रविवार को उधर से गुजर रही एक ट्रैक्टर ट्राली का एक पहिया अचानक सड़क में धंस गया। चालक की सतर्कता के कारण कोई भीषण हादसा नहीं हो सका। बताया जाता है कि निर्माणाधीन सड़क पर जेसीबी की मदद से खुदाई करके रोड़ी, पत्थर डाली जा रही है। वर्षा के कारण किनारा धंस गया है। पीडब्लूडी के इंजीनियर सड़क को दुरुस्त करने में लगी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















