
खाद की दुकान से हजारों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में खाद की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। डहराकुटी गांव के पास स्थित खाद की दुकान में घुसे चोर करीब 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।
गांव भैना निवासी अमित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी खाद और बीज की दुकान डहराकुटी पर स्थित है। खाद की दुकान पर ऊपर मकान बनाया हुआ है। उनके अनुसार, वह रात को दुकान और मकान पर ताला लगाकर घर चले गए थे।
सुबह वापस लौटे तो दुकान में सामान फैला हुआ मिला और गल्ले में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ राहुल यादव के अनुसार, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















