
‘गंगा काउंटी’ का नक्शा स्वीकृत करने से जिला पंचायत की भूमिका सवालों के कटघरे में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर चौधरी में काटी जा रही गंगा काउंटी के नाम से प्लाटिंग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वन विभाग की टीम ने 300 बीघा से अधिक भूमि को इको सेंसेटिव जोन में काटने पर नोटिस चस्पा कर पूछा है कि आखिर वन विभाग की एनओसी क्यों नहीं ली गई? वहीं जिला पंचायत की भूमिका भी सवालों के कटघरे में है। जिला पंचायत ने वन विभाग की अनुमति के बिना ही नक्शा पास कर दिया जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि जिला पंचायत के अधिकारियों और जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध है जिन्होंने और भी कई जगह प्लाटिंग की अनुमति दी है। अन्य अवैध प्लॉटिंगों की भी जांच होनी चाहिए।
दरअसल गांव शाहपुर चौधरी में गंगा काउंटी के नाम से 300 बीघा से अधिक भूमि पर प्लाटिंग की जा रही है। मामले की शिकायत आइजीआरएस पोर्टल पर की गई जिसके बाद विभाग के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वन विभाग ने तुरंत नोटिस जारी कर दिया। फिलहाल यह सवाल खड़ा होता है कि जिला पंचायत के अधिकारियों ने आखिर संबंधित कॉलोनाइजर से वन विभाग की ओर से किसी प्रकार की एनओसी न होने पर नक्शा कैसे स्वीकृत कर दिया। और भी कई कॉलोनी कट रही है जिनकी जांच होनी चाहिए और अधिकारियों को भौतिक सत्यापन करना चाहिए।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















