पर्यावरण दिवस पर नीम नदी को बचाने का लिया संकल्प










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग एवं लोक भारती ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली विषय को लेकर वृहद स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया ।आज जो विश्व कोविड-19 वायरस से जूझ रहा है तब उसे यह बात समझ में आई की जल जंगल और जमीन यदि सुरक्षित होंगे तो जीवन भी सुरक्षित रहेगा इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के अंतर्गत जंगलों को नया जीवन देना पेड़ पौधे लगाना बारिश के पानी को संरक्षित कर तालाबों को नवजीवन देना आदि विषय को लोक भारती के प्रांत संयोजक भारत भूषण गर्ग ने उपस्थित ग्राम प्रधानों व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि आज हम सब ने मिलकर जो वृक्ष लगाने का यज्ञ करने का तालाबों के पुनरुद्धार का जो संकल्प लिया है वह आने वाले समय में हमारी पीढ़ियों तक सुरक्षा करेगा ।इस अवसर पर लोक भारती के संच प्रमुख मूलचंद आर्य ने बताया कि आज हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर रेंज में 25 स्थानों पर 501 वृक्ष लगाए गए हैं।
नीम नदी संरक्षण अभियान के संयोजक भारत भूषण गर्ग ने बताया कि नीम नदी ग्रामों में आज बेटियों ने भी नीम के पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी नदी को बचाने का संकल्प लिया है और उनका यह संकल्प और भी यशस्वी हो जाता है जब इसमें समाज साथ खड़ा हो जाता है। बृजघाट में इस वृक्षारोपण अभियान का प्रारंभ करते हुए रेंजर गढ़मुक्तेश्वर मोहन सिंह बिष्ट, वन दरोगा गौरव गर्ग वह लोक भारती के भारत भूषण गर्ग ने 51 वृक्षों का रोपण किया पीपल बरगद व पिलखन के वृक्ष शामिल रहे ।इस अवसर पर जिला प्राकृतिक कृषि प्रमुख सूबेदार जगदीश सिंह चौहान यथार्थ भूषण डायरेक्टर विनोद कुमार लोधी ग्राम प्रधान प्रेमचंद कैलाश चंद युसूफ चौधरी निरंजन सिंह नोजर अली मुद्दी खां संजय सिंह टीकम सिंह तथा खालिद कुरैशी वनमाली दयाचंद सिंह सुशील कुमार सोनू सिंह भूपेंद्र चौधरी तथा डिप्टी रेंजर अरुण शर्मा उपस्थित रहे।

 किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320







Related Posts

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में बाबूगढ़ छावनी में स्थित गढ़ रोड पर रविवार को हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा विशाल हिंदू सम्मेलन…

Read more

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

बाबूगढ़: विशाल हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ यात्रा से किया ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

भाकियू लोकहित ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

पिलखुवा: हादसे में पलटी स्कॉर्पियो कार

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

भूमि बेचने पर मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
error: Content is protected !!