
सतीश की मौत के मामले में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर सीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में आरएसएस के खंड जनसंपर्क प्रमुख सतीश कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मामले में खनन अधिकारी प्रशांत कुमार ने इस प्रकरण को अवैध खनन मानते हुए ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन के आरोप में सीज कर दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि वीडियो बनाने से ट्रैक्टर चालक नाराज था जिसने सतीश पर ट्रैक्टर चढ़ाया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे प्रतीक का आरोप है कि उनके पिता सतीश अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर-,ट्राली की वीडियो बना रहे थे जिससे गुस्साए आरोपी कलीम ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और करीब 30 मीटर तक घसीटा। हालांकि पुलिस घटना को हादसा बता रही है। वही खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया है। मामले में पत्नी की तहरीर पर आरोपी चालक कलीम के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















