
गंगा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, श्रद्धालुओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा घाट के किनारे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और लोगों को मां गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
मां गंगा से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। इसी भावना के साथ श्री श्री संतोषी बाबा जी गौ दर्शन धाम की ओर से अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और घाट पर फैली गंदगी को साफ किया।
इस दौरान श्री श्री संतोषी बाबा जी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मां गंगा को अविरल और निर्मल बनाए रखने के लिए जन-जन का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा घाटों को स्वच्छ रखने और गंगा में किसी भी प्रकार की गंदगी न डालने की अपील की।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















