
हरियाणा पुलिस ने मोहल्ला खाई स्थित मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा पुलिस ने नशीली दवाओं की जांच में मंगलवार को हापुड़ के कोठी गेट क्षेत्र के मोहल्ला खाई स्थित मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। टीम अपने साथ एक व्यक्ति को साथ लेकर आई थी। विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच की गई।
जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस की टीम एक व्यक्ति को साथ लेकर हापुड़ कोतवाली पहुंची। इसके बाद टीम स्थानीय पुलिस को लेकर नशीली दवाओं से जुड़े एक प्रकरण की जांच के सिलसिले में हापुड़ के कोठी गेट स्थित मोहल्ला खाई पहुंची जहां टीम ने मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि यह प्रकरण नशीली दवाओं से जुड़ा है। इसके पश्चात टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच की।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















