
अभद्र टिप्पणी करने पर सहायक अध्यापक निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उच्च प्राथमिक विद्यालय भडंगपुर के सहायक अध्यापक आनंद सैनी को अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया जिसके बाद उन्हें निलंबित किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी हापुड़ से कराई गई जांच में आरोप प्रथम दृश्यट्या सही पाए गए जिसके आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और गढ़मुक्तेश्वर के गांव सेहल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया है।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में सहायक अध्यापक आनंद सैनी जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के बारे में अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जांच के आदेश दिए गए। इसके पश्चात जांच में प्रथम दृश्यट्या आरोप सिद्ध होने पर सहायक अध्यापक आनंद सैनी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के बाद बीईओ योगेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक ज्ञाननंजय सिंह को शिकायत दी। साथ ही मामले में सहायक अध्यापक को निलंबित किया गया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















