हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार की शाम को एक चील पेड़ों में फंस गयी जिसका दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया।
मामला रेलवे पार्क के पीछे का है जहां एक चील पेड़ों में फंस गई। मामले की जानकारी कुछ लोगों ने कसेरठ बाजार स्थित पक्षियों के अस्पताल तक पहुंचाई। अस्पताल की ओर तुषार जैन ने पक्षी को बचाने की तैयारियां तेज की लेकिन काफी ऊंचाई पर होने की वजह से रेस्क्यू में संकट खड़ा गया हो गया। तुषार ने तुरंत हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत को मामले से अवगत कराया और सारी बात बताई जिसके बाद नगर पालिका द्वार एक क्रेन और चार कर्मचारी रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे और पक्षी को बचाने में जुट गए। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद पक्षी को बचा लिया गया और उसे जैन पक्षी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606
























