हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोर्ट परिसर में तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं के कोरोना टीकाकरण का अभियान जारी रहा। शनिवार को हापुड़ कोर्ट परिसर में स्थित बार रुम में महिला व पुरुष अधिवक्ताओं को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। बार रुम में वैक्सीनेशन अभियान के तहत सात महिला अधिवक्ता समेत 55 अधिवक्ताओं का कोरोना टीकाकरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर दिया गया। अगर कोई अधिवक्ता कोरोना टीकाकरण से वंचित रह गया है तो वह एडवोकेट विवेक गर्ग से 9319296704 पर संपर्क कर सकता है।
हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229
























