
👁 28 views Views
खेतों में निकला 15 फीट लंबा विशाल अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के रसूलपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में करीब 15 फीट लंबा विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















