हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सरसों के तेल की सैम्पलिंग जारी है। खाद्य विभाग अब तक 8 नमूने जांच को भेज चुका है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने शुक्रवार को जे.एन. आयल इंडस्ट्रीज से सरसों के तेल के नमूने लेकर जांच को भेजे है। इससे पूर्व खाद्य विभाग 6 प्रतिष्ठानों से तेल सरसों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए है। जिला अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर अभी तक आठ प्रतिष्ठानों से तेल सरसों के नमूने जांच के लिए भेजें है। बता दें कि प्रदेश सरकार को किसी ने यह पत्र भेजा था कि हापुड़ में खाद्य तेलों की रिपैकिंग का कार्य होता है और भारी मुनाफे के लिए मिलावट की जाती है।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320
























