
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। चिकित्सकों ने सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं हापुड़ देहात क्षेत्र की धनोरा निवासी एक बुजुर्ग की नोएडा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जिनकी जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के केशव नगर में एक और गढ़मुक्तेश्वर की दो महिलाओं में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवारों के सदस्यों समेत 50 घरों के लोगों की जांच की। वहीं स्वाइन फ्लू के मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी के साथ धनोरा के रहने वाले 63 वर्षीय नानक चंद्र शर्मा पिछले 6-7 दिनों से बुखार की चपेट में आए थे जिनका उपचार अन्य जनपद में चल रहा था जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, शरीर में दर्द, कमजोरी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज ना करें बल्कि तुरंत चिकित्सकों से सलाह लें।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















