
👁 0 views Views
हापुड, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

















