
सिंभावली ग्रुप की तीनों शुगर मिलों को बेचने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली शुगर मिल की तीनों चीनी मिले अब बिकने की तैयारी में है। जनपद हापुड़ के सिंभावली, हाफिजपुर के बृजनाथपुर के साथ-साथ जनपद बहराइच में चिलवारिया चीनी मिल भी इसी ग्रुप की है जिनकी बेचने की तैयारी की जा रही है। मिलों को खरीदने की इच्छुक कंपनियों को इन्हें चलाने की योजना भी बतानी होगी। इस संबंध में आईआरपी ने फार्म जी जारी कर दिया है और 8 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
12 बैंकों से 27 अरब रुपए का शुगर मिल प्रबंधन ने पूर्व में लोन लिया था।कर्ज के बोझ तले शुगर मिलों को बेचने की तैयारी है। विस्तृत प्रक्रिया में कोर्ट के आदेश अनुसार किसानों के भुगतान को प्राथमिकता पर रखा गया है। ऋण न चुकाने पर 2 साल पहले कोर्ट के आदेश पर इस ग्रुप से मालिकाना प्रभाव को हटाते हुए अनुराग गोयल को आईआरपी नियुक्त किया गया था। आरपी की देखरेख में करीब दो साल से मिले संचालित हो रही हैं। हाल ही में न्यायालय का एक आदेश बैंकों के पक्ष में आया है। इसके बाद से सिंभावली शुगर ग्रुप की तीनों चीनी मिलों को बेचने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















