
पिलखुवा क्षेत्र के 16 गांवों को लेकर एचपीडीए व जीडीए आमने-सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा क्षेत्र के 16 गांव को लेकर एचपीडीए और जीडीए आमने-सामने आ गए हैं। जीडीए इन 16 गांव मांग रहा है जबकि एचपीडीए एक गांव भी देने को तैयार नहीं है। मामले में एचपीडीए के सचिव अमित कादयान का कहना है कि हमारा प्राधिकरण छोटा है। यही विचार करके तत्कालीन अधिकारियों ने इन गांवों को यहां पर दिया था। हम इनको जीडीए को देने का लगातार विरोध करते रहे हैं। हम इन गांवों को जीडीए को देने को तैयार देने वाले नहीं है। इसकी आपत्ति भी दर्ज कर दी गई है। आपको बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण मसूरी (गंगा कैनाल के पूर्व एवं पश्चिम का संपूर्ण क्षेत्र), नाहल, मसौता, निडोरी, शामली, अफसर शाहपुर, मोइनुद्दीनपुर डबारसी, अतरौली, अव्वलपुर, जोया, कनकपुर, औरंगाबाद दतेड़ी, मुकिमपुर, इशकपुर, नहाली, नगोला अमीरपुर की मांग कर रहा है। एचपीडीए ने एक भी गांव देने से इनकार कर दिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















