
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर रास्ते में रोककर कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला बेहोश हो गई। होश में आने पर उसके शरीर पर चोट के निशान और कपड़े फटे हुए मिले।
पीड़िता के मुताबिक, बीती रविवार को वह खिचरा अड्डे से घर लौट रही थी। करीब दो बजे रास्ते में उसे एक युवक मिला। आरोप है कि युवक ने उसे रोककर पहले कोल्ड ड्रिंक पिलाई और इसके बाद जबरन झाड़ियों की ओर ले गया।
महिला का कहना है कि इसके बाद हुई घटना की उसे कोई जानकारी नहीं है। सुबह अस्पताल में आंख खुलने पर उसने अपने शरीर पर चोट के निशान और कपड़े फटे हुए देखे।
पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।



















