
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के सामने लगे एक पोस्टर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया जिससे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। पोस्टर पर अखिलेश यादव की हंसते हुए की फोटो लगाई गई है और जातिवाद से जुड़ी टिप्पणी की गई है जिसको लेकर सपाईयों में नाराजगी है। वही इस पोस्टर ने क्षेत्र में चर्चा के बाजार को गर्म कर दिया है। आखिर यह पोस्टर किसने लगाया और कहा छपा इसकी जांच की मांग की जा रही है।
बुधवार की सुबह हापुड़ की सड़कों पर जब लोग उतरे तो देखा कि दिल्ली रोड पर किसी व्यक्ति द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगाकर एक होर्डिंग लगाया गया जिसमें जातिवाद से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इस पोस्टर से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। आखिर यह पोस्टर किसने लगाया और यह पोस्टर कहां छपा यह जांच का विषय है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















