
हापुड़: मजीदपुरा में गंदगी के बीच बनने वाली सोनपापड़ी की जगह-जगह होती है सप्लाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मजीदपुरा में गंदगी के बीच सोनपापड़ी का निर्माण हो रहा था जो हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था। गंदगी के बीच बनने वाली इस सोनपापड़ी के स्वाद को लोग बेहद ही चाव के साथ खाते और एक दूसरे को उपहार में सोनपापड़ी देकर खुशियां बांटते लेकिन उन सभी को क्या पता था कि यह सोनपापड़ी उनके लिए बीमारी का कारण भी बन सकता है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को हापुड़ के मजीदपुरा स्थित प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की जहां से टीम ने नमूने लिए। इस दौरान टीम की खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। वही प्रतिष्ठान के संचालक ने अधिकारियों को प्रतिमाह ₹10,000 भिजवाने की बात भी कहीं जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
शासन से मिले निर्देशों का पालन करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम लगातार सैंपलिंग कर रही है। इसी क्रम में टीम ने मंगलवार को हापुड़ में सोनपापड़ी बनाने वाले प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की जहां पहुंचते ही टीम दंग रह गई। टीम ने देखा कि गंदगी में सोनपापड़ी का निर्माण हो रहा था। इस दौरान टीम ने रिफाइंड तेल, सोनपापड़ी के नमूने लिए और प्रयोगशाला भेज दिए। बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रतिष्ठान के संचालक की टीम से नोक झोंक भी हुई जिसने प्रतिमाह ₹10,000 टीम को भिजवाने की बात भी बताई। सूत्रों ने बताया कि यह सोनपापड़ी हापुड़ के विभिन्न इलाकों में सप्लाई होता था। उन ठिकानों की भी जांच की जा रही है जहां पर इस सोनपापड़ी की सप्लाई होती थी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















