
हापुड़ सहित सूबे के 13 एआरटीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने एनसीआर में बीएस-वन, बीएस-टू व बीएस-श्री मानकों वाले पुराने वाहनों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई न किए जाने पर 13 अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि पाने वालों में एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल मेरठ सुधांशु रंजन, एआरटीओ (प्रवर्तन) बागपत विपिन कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल गाजियाबाद अमित राजन राय, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल गाजियाबाद अंकिता शुक्ला, एआरटीओ (प्रवर्तन) तृतीय दल गाजियाबाद आकांक्षा सिंह पटेल, एआरटीओ (प्रवर्तन) चतुर्थ दल गाजियाबाद विनीत कुमार मिश्र, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल बुलंदशहर नीतू शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) प्रथम दल गौतमबुद्धनगर अभिषेक कनौजिया, एआरटीओ (प्रवर्तन) द्वितीय दल गौतमबुद्धनगर उदित नारायण, एआरटीओ (प्रवर्तन) तृतीय दल गौतमबुद्धनगर नन्द कुमार, एआरटीओ (प्रवर्तन) हापुड़ रमेश कुमार चौबे, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) मुजफ्फरनगर अजय मिश्र तथा एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) शामली प्रवेश कुमार के नाम शामिल हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















