हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में पुलिस वैसे तो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है और लगातार फोटों खिंचवाकर सुर्खियां बटोर रही है। लेकिन अगर खाकी वाले खुद ही नियमों का उल्लंघन करें तो कार्रवाई कैसे होगी? जी हां मामला हापुड़ की रेलवे रोड का है जहां गुरुवार की दोपहर हापुड़ कोतवाली समेत पुलिस व सरकार की कई गाड़ियां जाम का कारण बन गई। वाहन चालक लगातार हार्न बजाते रहे लेकिन सरकारी कर्मचारी और खाकी वाले तमाशता देखते रहे और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
खाकी पर सवाल उठाने वाले ये मामला हापुड़ की जैना टाकिज के पास का है जहां उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह किसी कार्य से हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित एक दुकान में आई थी। मैडम के साथ उनकी सुरक्षा में पुलिस भी थी। तपतपाती धूप में सुषमा सिंह और सुरक्षाकर्मी दुकान के अंदर चले गए और बाहर उनके वाहनों ने जाम लगा दिया। आपको बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर जगह-जगह सफाई अभियान चलने की वजह से एक साइड का रास्ता बंद है। रेलवे स्टेशन से अतरपुरा चौराहा जाना वाला रास्ता जगह-जगह बंद है। ऐसे में अतरपुरा चौपला से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर ही दोनों तरफ का ट्रैफिक आता और जाता है। सिंगल रोड पर वैसे भी ट्रैफिक ज्यादा हो जाता है और इन सरकारी गाड़ियों ने तो सोने पर सुहागा कर दिया और बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर दी। काफी देर तक तो लोग चुप-चाप खड़े रहे लेकिन जब अती हो गई तो लोगों ने हार्न बजाने शुरु किए। लेकिन हम तो पुलिस हैं… हम क्यों वाहन हटाए…. इसी रौब के साथ पुलिस वालों ने वाहनों को साइड नहीं किया। काफी देर तक सड़क के बीच में ही गाड़ियां खड़ी रखी। वहीं एक डायल 112 को भी इस जाम से निकलने में कुछ समय लग गया।
जब वाहनों स्वामियों ने लगातार हार्न बजाया तो काफी देर बाद एक सब-इंस्पेक्टर दुकान से बाहर आया और वाहनों को मैनेज कराने में लगें.. लेकिन पुलिस और बाकी दूसरी सरकारी गाड़ियां टस से मस नहीं हुई। ऐसे में जाम काफी लग गया और चिड़चिड़ाती धूप में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। कुछ लोग चिकित्सक के जा रहा थे तो कुछ ज़रुरी कार्य से सभी खाकी के खौंफ तले दब गए। आपको बता दें कि एक विधायक साहब भी मौके पर पहुंचे और उनकी भी कार जाम लगाने वाले लोगों में शुमार हो गई।
पुलिस लगातार घोषणा कर रही है कि दुकान के बाहर अगर भीड़ नजर आई तो दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां पर सवाल यह खड़ा होता है कि इस जाम का जिम्मेदार कौन है? ड्राइवर, ड्राइवर को निर्देश देने वाले वरिष्ठ अधिकारी, जिसके यहा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सामान लेने आई वो दुकानदार, खुद मैड़म या जनता? अब पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन किस पर कार्रवाई करेंगे और कब एक्शन लेंगे यह देखने वाली बात है।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606

























