
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी पर छापेमारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक दूध डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने डेयरी से दूध, पनीर और दही के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए।
बताया जा रहा है कि डेयरी पर मिलावटी पनीर की शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लैब रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित डेयरी संचालक के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















