
भूसे के कमरे में आग लगने से जिंदा जला युवक, मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव धनौरा में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में बने भूसे के कमरे में आग लगने से एक युवक की जलकर मौत हो गई। आग बुझने के बाद युवक का शव कमरे से बरामद हुआ। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि धनौरा निवासी आशीष त्यागी उर्फ शीटू सुबह घर के भूसे वाले कमरे में मौजूद था। इसी दौरान कमरे से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। परिजनों ने आग बुझाने के लिए दौड़कर काफी प्रयास किया।
आग पर काबू पाने के बाद जब परिजनों ने कमरे के अंदर देखा तो आशीष का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















