
सलारपुर में हुए सशस्त्र संघर्ष में महिला सहित पांच घायल
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव सलारपुर में इंस्टाग्राम पर अकाउंट बंद कराने को लेकर वीरेंद्र व ईश्वर पक्ष में संघर्ष हो गया। संघर्ष के परिणाम स्वरुप ईश्वर, गोलू, वीरेंद्र, मोनू, बबीता घायल हो गए। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी, डंडों, ईट व पत्थरों का खुलकर प्रयोग किया गया। यह संघर्ष बुधवार की रात को हुआ।
संघर्ष के दौरान हुई पत्थरबाजी से गांव सलारपुर में भगदड़ मच गई और दुकान बंद हो गई तथा लोगों ने घर में छुपकर कुंडी लगा ली। सूचना पाकर दरोगा धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को गढ़मुक्तेश्वर के सीएससी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को देखकर संघर्ष में लिप्त लोग भाग खड़े हुए। दरोगा ने दोनों पक्षों की ओर से घायल ईश्वर व उसके बेटे गोलू, वीरेंद्र व उसके भाई मोनू तथा बहन बबीता को पुलिस रिपोर्ट में नामजद किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















