👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंगलवार को एक बैठक में सीबीएसई की इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया। जनपद हापुड़ में सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट के 3800 विद्यार्थियों को पास किया जाएगा।
जनपद हापुड़ के 35 विद्यालयों में सीबीएसई बोर्ड से हाई स्कूल के 7000 व इंटरमीडिएट में 3800 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं जिनको बिना परीक्षा के पास किया जाएगा। बता दें कि पहले सरकार ने दसवीं की परीक्षाएं रद्द की थी उसके बाद मंगलवार को सरकार ने 12वीं की परीक्षाएं भी रद्द कर दी हैं।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320


























