👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): बाइक चोर गिरोह ने हापुड़ कोतवाली, पिलखुवा व थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत जून माह के प्रथम दिन एक-एक बाइक चोरी कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। मेहताब गढ़ी हापुड़ का दीपक सैनी बाइक से गढ़ रोड पर स्थित मंडी गया था कि बदमाश बाइक ले उड़े। गांव गोयना का प्रेमराज वर्मा की बाइक जीएस मेडिकल कालेज परिसर से तथा इंद्रलोक हापुड़ के ओम प्रकाश की हापुड़ रेलवे रोड पर स्थित बैंक आफ इंडिया के बाहर से चोरी चली गई। पुलिस ने तीनों बाइक चोरी की वारदात की रिपोर्ट दर्ज की है।

























