
बिना सीट बेल्ट लगाए यात्रा करते हैं गढ़ चेयरमैन राकेश बजरंगी की यमदूत से अच्छी मित्रता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी भले ही नियमों का पालन करें या ना करें लेकिन वह स्टाइल में रहना जरूर पसंद करते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह वीडियो बता रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दिन पहले तिरंगा यात्रा के लिए जाते समय राकेश बजरंगी अपनी गाड़ी में बैठे, गाड़ी में बैठने के बाद उन्होंने बड़े ही स्टाइल से चश्मा लगाया लेकिन सीट बेल्ट नहीं लगाई। सीट बेल्ट लगाए बिना ही गाड़ी अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गई। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि की हरकत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही समाज में भी गलत संदेश जा रहा है।
ऐसा लगता है कि राकेश बजरंगी की सूर्य देव से नहीं लेकिन यमदूत से अच्छी खासी मित्रता है। उन्होंने सूर्य देव की किरणों, धूप से बचने के लिए काला चश्मा पहन लिया और सीट बेल्ट नहीं लगाई। बताया जाता है कि वह गाड़ी में सीट बेल्ट का प्रयोग मुश्किल ही करते हैं। एक जनप्रतिनिधि का ऐसा रुख अपनाना कई सवाल खड़े करता है। हाल ही में राकेश बजरंगी अपनी गाड़ी को लेकर कावड़ मार्ग पर घुस गए थे जिसके बाद यातायात पुलिस ने उन्हें रोक कर हिदायत भी दी थी। बिना सीट बेल्ट के यात्रा करना कई सवाल खड़े करता है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464




















