
पति ने पत्नी को ट्रक के नीचे फेंकने का किया प्रयास, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव शरिफपुर की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाने और जान से मारने की कोशिश की। आरोप है कि पत्नी का गला दबाया फिर ट्रक के नीचे फेंकने का प्रयास किया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि 9 अगस्त की सुबह करीब 10:00 बजे वह घर पर थी। उसका पति सचिन उसके साथ गाली क्लोज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लात-घूसों से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से धमकी देते हुए घर से बाहर निकालने लगा। बाद में मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसे किठौर ले गया जहां सड़क पर मारपीट कर ट्रक के नीचे फेंकने का प्रयास भी किया है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















