
👁 46 views Views
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: हार्ट अटैक से हुई थी युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर सुलभ शौचालय के बाहर हुई व्यक्ति की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि युवक की मौत करंट नहीं बल्कि हार्ट अटैक से हुई थी। हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
14 अगस्त की सुबह हापुड़ के मेरठ तिराहा स्थित सुलभ शौचालय के पास एक व्यक्ति गुजर रहा था। इसी दौरान वह अचानक रास्ते में गिर पड़ा। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि मृतक की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















