
👁 11 views Views
टावर से चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने भूपेंद्र कुमार पुत्र ओंकार सिंह निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी परतापपुर मेरठ की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सिद्धबली मार्बल्स के सामने इडस कंपनी का टावर लगा है। मामला 25 जुलाई की रात का है जब टावर में लगे दो एसएफपी समेत अन्य कीमती सामान चोरों ने चुरा लिया और फरार हो गए। जब चोरी का पता चला to पीड़ित ने कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343




















