
मोनाड विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोनाड विश्वविद्यालय में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मोनाड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम. जावेद, कुलसचिव कर्नल डी.पी. सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. एन.के. सिंह एवं अतिरिक्त कुलसचिव सुहैल अहमद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एम. जावेद ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि यह हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण कराने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को भी अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी से “विकसित भारत” के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डॉ. मूल राज सिंह द्वारा उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश को नशे की बुराई से मुक्त करने, स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। उपस्थित सभी लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर कुलसचिव ने मोनाड विश्वविद्यालय परिवार की ओर से समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर डाॅ. सुमित कुमार, डाॅ. प्रताप सिंह, डाॅ. अमित सिंह, डाॅ. प्रवीन कुमार चैहान, डाॅ. मनीषा शर्मा, डाॅ. सुनील श्रीवास, डाॅ. सुशील, डा. रितु चिक्कारा, ममतेश, रूबि, राहुल, प्रिंस पाण्डेय, अमित कुमार, रवि कुमार एवं प्रति तौमर आदि के साथ छात्र व छात्रायें भी मौजूद रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651





















