
बाबूगढ़ में पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में नगर पंचायत बाबूगढ़ के पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ छोटी मस्जिद चौराहा से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, भाजपा नेता प्रिंस पंडित एवं पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया।
हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा छोटी मस्जिद चौराहा से शुरू होकर पाइप फैक्ट्री होते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यहां पूर्व चेयरमैन जगवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और लोगों ने तिरंगे के सम्मान तथा राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोकेश वरुण, हेतराम सिंह, डॉ गुलवीर सिंह, चंद्रप्रकाश नगर, अनीशा सभासद , संजीव सभासद, सत्यम टेलर,पंचायत बाबूगढ़ सम्मानित लोग मौजूद रहे
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















