
पिलखुवा नगर पालिका परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार की प्रातः ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल ने विधिवत ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें मौजूद सभी लोगों ने सम्मानपूर्वक भाग लिया। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल रहा और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशप्रेम की भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















