
हापुड़ नगर पालिका परिसर में चेयरमैन ने किया ध्वजारोहण
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान नगर पालिका परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
ध्वजारोहण के बाद चेयरमैन पुष्पा देवी ने देश और शहरवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया गया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















