
स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने शहीदों को किया नमन
हापुड सीमन (EHAPURNEWS.COM):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ के तत्वावधान में 80 वां स्वतंत्रता दिवस स्व.लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया जिसमें संस्था के जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी व महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष मोनिका त्यागी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान के साथ सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को ससम्मान सलामी दी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि “देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, महान क्रांतिकारियों एवं वीर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा की दुर्दशा पर दुख व्यक्त किया।उन्होने प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण की मांग की है।
जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी व जिला सचिव मुकेश प्रजापति ने सयुक्त रूप से शासन से ये माँग करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों क्रांतिकारी शहीदों की याद में आजादी के महानायक नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को कलेक्ट्रेट धरना स्थल हापुड़ में स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर शशांक मुनि त्यागी, मुकेश त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, मोनिका त्यागी,मुकेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





















